लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक: भागत और पलक मिश्रित युगल में पहला मैच हारे

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:34 IST

Open in App

प्रमोद भगत और पलक कोहली की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी को बुधवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रहे भगत और पलक को योयोगी राष्ट्रीय स्टेडियम में फ्रांस की जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट में 9-21 21-15 19-21 से हार झेलनी पड़ी।भारतीय जोड़ी की शुरुआत खराब रही और पहले ब्रेक के समय वे 5-11 से पीछे थे। फ्रांस की जोड़ी ने इसके बाद दबदबा बनाए रखा और पहला गेम आसानी से जीत लिया।दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया और 13-11 से बढ़त बनाने में सफल रही। माजुर और नोएल ने इसके बाद एक अंक जुटाया लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार सात अंक के साथ ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। फ्रांस की जोड़ी ने दो ब्रेक प्वाइंट बचाए लेकिन भगत और पलक ने अगला अंक जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।दूसरी वरीय जोड़ी ने तीसरे और निर्णायक गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 13-9 की बढ़त बनाई लेकिन भगत और पलक शानदार वापसी करते हुए 15-14 की बढ़त बनाने में सफल रहे।माजुर और नोएल ने हालांकि एक बार फिर बढ़त बनाई और गेम तथा मैच जीत लिया।इस ग्रुप की एक अन्य जोड़ी थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और सेनसुपा निपादा की है।गत विश्व चैंपियन भगत पुरुष एकल एसएल3 में भी चुनौती पेश करेंगे जबकि पलक को पारूल परमार के साथ महिला युगल (एसएल3-एसयू5) और महिला एकल (एसयू5) में भी हिस्सा लेना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!