लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियन बेल्जियम ने पहली बार स्वर्ण पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को रजत और कांस्य पदक भारत के नाम रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 22:15 IST

Tokyo Olympics: कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था।बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी।

Tokyo Olympics: बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर पहली बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता। मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था, जिसके बाद बेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी। उसके लिये एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने शूटआउट में टीम को बढ़त दिलायी जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 गोल किये हैं और विन्सेंट वानाश ने आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैकब वेटन के शॉट का शानदार बचाव किया। कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया।

आठ स्वर्ण पदक सहित 11 ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत का खेलों में समृद्ध इतिहास है और मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम उस गौरव को लौटाने की राह पर है। भारत ने अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक 1980 मॉस्को खेलों में जीता था।बेल्जियम रियो ओलंपिक का रजत पदक विजेता है और उसने इस तरह से लगातार दूसरी बार ओलंपिक फाइनल में जगह बनायी थी।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम