विश्व चैंपियन बेल्जियम ने पहली बार स्वर्ण पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को रजत और कांस्य पदक भारत के नाम रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 22:15 IST2021-08-05T22:14:18+5:302021-08-05T22:15:23+5:30

Tokyo Olympics: कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया।

Tokyo Olympics World champion Belgium gold first time Australia silver and bronze medal in India | विश्व चैंपियन बेल्जियम ने पहली बार स्वर्ण पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को रजत और कांस्य पदक भारत के नाम रहा

एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने शूटआउट में टीम को बढ़त दिलायी जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 गोल किये हैं।

Highlightsबेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था।बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी।

Tokyo Olympics: बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर पहली बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता। मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था, जिसके बाद बेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी। उसके लिये एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने शूटआउट में टीम को बढ़त दिलायी जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 गोल किये हैं और विन्सेंट वानाश ने आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैकब वेटन के शॉट का शानदार बचाव किया। कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया।

आठ स्वर्ण पदक सहित 11 ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत का खेलों में समृद्ध इतिहास है और मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम उस गौरव को लौटाने की राह पर है। भारत ने अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक 1980 मॉस्को खेलों में जीता था।बेल्जियम रियो ओलंपिक का रजत पदक विजेता है और उसने इस तरह से लगातार दूसरी बार ओलंपिक फाइनल में जगह बनायी थी।

Web Title: Tokyo Olympics World champion Belgium gold first time Australia silver and bronze medal in India

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे