Tokyo Olympics: पांच दिन बाकी, प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, दो एथलीट कोविड पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2021 10:02 IST2021-07-18T09:25:59+5:302021-07-18T10:02:42+5:30

Tokyo Olympics: तोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे।

Tokyo Olympics Two Athletes Test Positive in Games Village Report COVID-19  | Tokyo Olympics: पांच दिन बाकी, प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, दो एथलीट कोविड पॉजिटिव

इससे पहले ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया था।

Highlightsओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया।यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।

Tokyo Olympics: बहुप्रतीक्षित तोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में खेल गांव से प्रशंसकों के आने के लिए एक बुरी खबर है। अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि दो एथलीट कोविड पॉजिटव पाए गए हैं। 

ओलंपिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। यह पहला अवसर है जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है।

तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में ठहरा हुआ है। आयोजन समिति ने यहां कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आये। इनमें खेलों से संबंधित पांच व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है। समिति के रिकार्ड के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गयी है।

भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से शनिवार को रवाना हुआ

आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि दोनों संक्रमित खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या उन्हें किसी अन्य स्थान पर पृथकवास पर भेजा गया है। खेल गांव में एक दिन पहले ही एक व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। यह खिलाड़ी नहीं था। इस व्यक्ति को खेल गांव से बाहर पृथकवास पर रखा गया है।

इस बीच भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से शनिवार को रवाना हुआ और आज सुबह तोक्यो पहुंचा। भारत के 90 सदस्यीय दल में तीरंदाज, महिला और पुरुष हॉकी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक भी शामिल हैं।

निशानेबाज और मुक्केबाज भी क्रोएशिया और इटली में अपने अभ्यास स्थलों से तोक्यो पहुंच चुके हैं। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे लेकिन इन्हें खाली स्टेडियमों में ही आयोजित किया जाएगा क्योंकि जापान की राजधानी में लगातार वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां प्रतिदिन 1000 से अधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

 तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। तोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि जापान या गांव के अन्य निवासियों में खेल गांव में खिलाड़ियों से वायरस संक्रमण का खतरा न के बराबर है। आयोजकों ने कहा कि एक जुलाई के बाद से शनिवार तक उनके अधिकार में आने वाले क्षेत्र में 45 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं।

Web Title: Tokyo Olympics Two Athletes Test Positive in Games Village Report COVID-19 

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे