लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक में सफलता का झंडा, मीराबाई से लेकर नीरज चोपड़ा तक, इनाम की ‘बरसात’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2021 17:31 IST

Tokyo Olympics: निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे23 वर्षीय नीरज ने ओलंपिक में भाला फेंक के फाइनल में 87.58 मीटर फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया।मीराबाई चानु ने भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में पहला पदक जीता था।रवि दहिया ओलंपिक में कुश्ती में सुशील कुमार (2012) के बाद रजत पदक जीतने वाली दूसरे पहलवान हैं।

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में सफलता का झंडा नहीं बल्कि लठ्ठ गाड़ने वाले नीरज चोपड़ा की जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। जश्न सारा देश मना रहा है। उन्हें सिर्फ बधाई संदेश ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े इनाम भी मिलते दिख रहे हैं।

जैवलिन में गोल्ड मेडल मिलते ही उन पर धन वर्षा शुरू हो गई है। इस धन वर्षा का सिलसिला नीरज के गृह राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया। नीरज की जीत के बाद उन्होंने ऐलान कर दिया कि इस स्टार खिलाड़ी को उनकी सरकार की तरफ से 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं नीरज को क्लास-1 नौकरी भी दी जाएगी।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नीरज को इनाम में 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा का पंजाब से गहरा नाता है, ऐसे में उनका गोल्ड जीतना सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। मणिपुर की सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू भी मणिपुर से संबंध रखती हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ देने का ऐलान किया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रेस नोट में कहा गया कि भारतीय होने के नाते हम सभी को नीरज पर गर्व है।

सीएसके ने 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी बनाने का भी एलान किया, नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड पर कब्जा जमाया था।  दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI ने भी टोक्यो ओलंपिक के तमाम खिलाड़ियों के लिए सम्मान राशि का ऐलान किया है।

BCCI ने नीरज को एक करोड़ देने की बात कही वहीं सिल्वर जीतने वाली चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख देने का ऐलान किया। पी वी सिंधु और बजरंग पुनिया को भी 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा BCCI ने की। 41 साल हॉकी में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए भी BCCI ने 1.25 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया।

सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के फाइनल मुकाबले का भी न्योता भेजा गया है। बायजूज ने भी भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बायजूज ने साथ ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। 

वहीं इंडिगो ने नीरज चोपड़ा को पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट का ऐलान कर दिया है। उनके लिए ये स्पेशल स्कीम आठ अगस्त से अगले साल 7 अगस्त तक जारी रहेगी। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को महिंद्रा XUV700 गिफ्ट करने का ऐलान किया है।

खट्टर ने कहा कि चोपड़ा को पंचकुला में बनने वाले एथलेटिक्स के सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा। ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिये दूसरा और ट्रैक-एंड-फील्ड में पहला स्वर्ण जीतकर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को इतिहास रच दिया। खट्टर ने कहा, ‘‘हमारी खेल नीति के तहत नीरज को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, क्लास वन की नौकरी और सस्ती दरों पर प्लॉट दिया जाएगा।’’

खट्टर ने घोषणा की कि पहलवान रवि दहिया और बजरंग पूनिया के सोनीपत और झज्जर जिले स्थित पैतृक गांवों में इंडोर कुश्ती स्टेडियम बनाया जाएगा। तोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। प्रदेश सरकार की पदक नीति के तहत कांस्य पदक जीतने वाले पूनिया को ढाई करोड़ का नकद इनाम, सस्ती दर पर भूखंड और सरकारी नौकरी दी जाएगी।

गुरुग्राम स्थित रियेल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप के अध्यक्ष राकेश कपूर ने नीरज चोपड़ा के लिए 25 लाख के इनाम की घोषणा की तो वहीं इंडिगो ने एक साल के लिये उन्हें असीमित मुफ्त यात्रा की पेशकश की है। चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं।

अभिनव बिंद्रा ने इससे पहले भारत के लिए 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिये व्यक्तिगत स्पर्धा में पहली बार निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले मणिपुर सरकार ने चानु को एक करोड़ रुपये और सहायक पुलिस अधीक्षक (खेल) का नियुक्ति पत्र दिया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं राज्य की वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जबकि झारखंड सरकार ने इसी टीम का हिस्सा रहीं अपने राज्य की दो खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौदान ने भी पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलाकांत शर्मा के लिए एक-एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानपी वी सिंधुअसमहॉकी इंडियाहरियाणापंजाबनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

भारतधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21000 बच्चों सहित विभिन्न देशों में वैश्विक गीता पाठ

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali T20: 52 गेंद, 148 रन, 8 चौके और 16 छक्के?, अभिषेक शर्मा से दहला बंगाल, 12 गेंद में फिफ्टी, मोहम्मद शमी ने 24 गेंद में लुटाए 61 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!