लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के प्रायोजको ने 2.43 खरब रूपये दिये लेकिन और रकम की जरूरत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:10 IST

Open in App

तोक्यो, 11 दिसंबर (एपी) अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिए घरेलू प्रायोजको ने लगभग 2.43 खरब रूपये (3.3 बिलियन डॉलर) दिये है जो पिछले किसी भी ओलंपिक से दोगुना है। यह रकम भी हालांकि इन खेलों के आयोजन के लिए काफी नहीं है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण एक साल के लिए स्थगित हुए इन खेलों के खर्चों में हुई बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए प्रायोजकों से और रकम देने को कहा गया है।

जापान के व्यापारियों पर कोविड-19 महामारी का असर पड़ा है जिससे इन खेलों में और रकम लगाने में संदेह है। महामारी के कारण ओलंपिक के दौरान दर्शकों की संख्या कम होगी और इस दौरान पर्यटन से होने वाली कमाई भी प्रभावित होगी।

आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने पिछले सप्ताह कहा था कि ओलंपिक के स्थगित होने से करदाताओं पर 2.06 खरब रूपये (2.8 बिलियन डॉलर) का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों से अतिरिक्त प्रायोजन (भुगतान) की मांग करने की प्रक्रिया में है। प्रायोजकों ने अगले साल खेलों में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन उन्होंने रकम को लेकर जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!