लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक: प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति देने को लेकर योजना अभी तैयार नहीं

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:24 IST

Open in App

तोक्यो, पांच जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने सोमवार को संकेत दिए कि खेलों के लिए स्टेडियम में आने की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय प्रशंसकों के लिए वे इस हफ्ते टिकट नीति में बदलाव करेंगे।

आयोजन समिति ने यह संकेत उस समय दिए हैं जब महामारी के कारण स्थगित खेलों के उद्घाटन समारोह में तीन हफ्ते का समय बचा है।

आयोजकों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अन्य के इस हफ्ते बैठक करने की उम्मीद है जिससे कि तेजी से बदलती कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर नए प्रतिबंधों की घोषणा की जा सके। आयोजकों ने कहा है कि मंगलवार को लॉटरी के जरिए होने वाले टिकटों के वितरण को शनिवार तक टाल दिया गया है जिससे कि नए बदलावों को इसमें शामिल किया जा सके।

विदेशों से आने वाले दर्शकों पर महीनों पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था।

दो हफ्ते पहले आयोजक, आईओसी और अन्य सहमत हुए थे कि इंडोर और आउटडोर स्टेडियम में 50 प्रतिशत तक दर्शकों को आने की स्वीकृति दी जाएगी जिसकी अधिकतम सीमा 10 हजार दर्शकों की होगी। खबरों के अनुसार सभी स्थलों पर अधिकतम दर्शकों की सीमा को घटाकर पांच हजार किया जा सकता है।

कुछ अपुष्ट खबरों में सुझाव दिया गया है कि स्टेडियमों में दर्शकों की मौजूदगी के बिना खेलों का आयोजन अब भी विकल्प है और रात्रि के सत्र में दिन के सत्र की तुलना में प्रशंसकों को लेकर नियम कड़े होंगे।

डर है कि ओलंपिक से संक्रमण फैल सकता है क्योंकि 200 से अधिक देशों के 11000 से अधिक ओलंपिक और 4400 पैरालंपिक खिलाड़ी जापान में प्रवेश करेंगे। हजारों जज, प्रायोजक, प्रसारणकर्ता और मीडियाकर्मी भी देश में आएंगे।

अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि 80 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का टीकाकरण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!