लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: नार्वे के कार्सटन वारहोम का विश्व रिकॉर्ड, 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 14:07 IST

Tokyo Olympics: अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देदौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

Tokyo Olympics: नार्वे के कार्सटन वारहोम ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला।

इस दौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था और अब उन्होंने अपने इस रिकार्ड में ही सुधार किया है। अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।

इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अमेरिका की ब्रिटनी रीस को पीछे छोड़ा। रीस ने लंदन 2012 में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन रियो के बाद उन्हें तोक्यो में भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 6.97 मीटर की कूद लगायी। नाईजीरिया की इसे ब्रूम ने कांस्य पदक जीता।

न्यूजीलैंड की कैरिंगटन ने कयाक स्प्रिंट में दो स्वर्ण पदक जीते

 न्यूजीलैंड की लीसा कैरिंगटन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक में बुधवार को यहां कयाक स्प्रिंट की दो रेस में आसान जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि क्यूबा ने उलटफेर करते हुए पुरुषों के ‘डबल 1000’ में सोने का तमगा जीता। कैरिंगटन चार स्पर्धाओं में पदक की प्रबल दावेदार के रूप में तोक्यो पहुंची थी।

उन्होंने ‘सिंगल 200’ में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में उन्होंने 2012 से ही ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाये रखा है। इसके एक घंटे बाद उन्होंने कैटलिन रीगल के साथ जोड़ी बनाकर ‘डबल 500’ में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्हें अभी ‘सिंगल 500’ और ‘फोर्स’ स्पर्धाओं में भी भाग लेना है।

क्यूबा ने पुरुषों की कैनोइ डबल 1000 का स्वर्ण पदक जीतकर दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया। जर्मनी ने पिछले सात में से पांच ओलंपिक में इसका खिताब जीता था और यहां भी उसे स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्यूबा सर्गेई टोरेस मैडरिगाल और फर्नांडो डायन जार्ज एनरिक्ज ने शानदार प्रदर्शन किया तथा चीन को 0.2 सेकेंड से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जर्मनी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

टॅग्स :तोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!