Tokyo Olympics: नार्वे के कार्सटन वारहोम का विश्व रिकॉर्ड, 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 14:07 IST2021-08-03T14:06:33+5:302021-08-03T14:07:28+5:30

Tokyo Olympics: अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।

Tokyo Olympics Norway's Karsten Warholm holds world record won gold in 400m hurdles | Tokyo Olympics: नार्वे के कार्सटन वारहोम का विश्व रिकॉर्ड, 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला।

Highlightsदौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

Tokyo Olympics: नार्वे के कार्सटन वारहोम ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दो बार के विश्व चैंपियन ने फाइनल में 45.94 सेकेंड का समय निकाला।

इस दौड़ को पूरी करने वाले सात में से छह धावकों ने क्षेत्रीय या राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। वारहोम ने इससे पहले एक जुलाई को ओस्लो में 46.70 सेकेंड के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था और अब उन्होंने अपने इस रिकार्ड में ही सुधार किया है। अमेरिका के राइ बेंजामिन ने 46.17 सेकेंड के साथ रजत और ब्राजील के एलिसन डोस सांतोस ने कांस्य पदक जीता।

इससे पहले महिलाओं की लंबी कूद में जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो ने अपने आखिरी प्रयास में सात मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अमेरिका की ब्रिटनी रीस को पीछे छोड़ा। रीस ने लंदन 2012 में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन रियो के बाद उन्हें तोक्यो में भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 6.97 मीटर की कूद लगायी। नाईजीरिया की इसे ब्रूम ने कांस्य पदक जीता।

न्यूजीलैंड की कैरिंगटन ने कयाक स्प्रिंट में दो स्वर्ण पदक जीते

 न्यूजीलैंड की लीसा कैरिंगटन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक में बुधवार को यहां कयाक स्प्रिंट की दो रेस में आसान जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि क्यूबा ने उलटफेर करते हुए पुरुषों के ‘डबल 1000’ में सोने का तमगा जीता। कैरिंगटन चार स्पर्धाओं में पदक की प्रबल दावेदार के रूप में तोक्यो पहुंची थी।

उन्होंने ‘सिंगल 200’ में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में उन्होंने 2012 से ही ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाये रखा है। इसके एक घंटे बाद उन्होंने कैटलिन रीगल के साथ जोड़ी बनाकर ‘डबल 500’ में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्हें अभी ‘सिंगल 500’ और ‘फोर्स’ स्पर्धाओं में भी भाग लेना है।

क्यूबा ने पुरुषों की कैनोइ डबल 1000 का स्वर्ण पदक जीतकर दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया। जर्मनी ने पिछले सात में से पांच ओलंपिक में इसका खिताब जीता था और यहां भी उसे स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्यूबा सर्गेई टोरेस मैडरिगाल और फर्नांडो डायन जार्ज एनरिक्ज ने शानदार प्रदर्शन किया तथा चीन को 0.2 सेकेंड से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जर्मनी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Web Title: Tokyo Olympics Norway's Karsten Warholm holds world record won gold in 400m hurdles

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे