टोक्यो ओलंपिक: मेडल लेकर लौटीं मीराबाई चानू का शानदार स्वागत, लोगों ने भारत माता के लगाए जयकारे

By अभिषेक पारीक | Updated: July 26, 2021 17:51 IST2021-07-26T17:40:17+5:302021-07-26T17:51:46+5:30

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौटीं तो हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Tokyo olympics: Mirabai Chanu return india after won silver medal in weightlifting | टोक्यो ओलंपिक: मेडल लेकर लौटीं मीराबाई चानू का शानदार स्वागत, लोगों ने भारत माता के लगाए जयकारे

मीराबाई चानू का भारत माता के जयकारों से स्वागत किया गया।

Highlightsटोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर स्वदेश लौटीं मीराबाई चानू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था।

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौटीं तो हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चानू सुरक्षाकर्मियों के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलीं। जहां उनके चेहरे पर मास्क और फेस शील्ड लगा था। 

उन्होंने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, 'इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत - बहुत धन्यवाद।' इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का 'भारत माता की जय' के नारों से स्वागत किया गया और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। 

मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा $ 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले भारोत्तोलन में 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीता था। 

इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने 2016 के खेलों की निराशा को दूर किया जहां वह एक भी वैध भार उठाने में विफल रही थी। चानू पूर्व विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी हैं। वह इन खेलों से पहले अमेरिका में अभ्यास कर रही थी और अपने आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के साथ पदक की उम्मीदों पर खरी उतरी।

Web Title: Tokyo olympics: Mirabai Chanu return india after won silver medal in weightlifting

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे