लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः कीनिया के इलियुड किपचोगे ने फिर से जीता स्वर्ण, दो घंटे, आठ मिनट, 38 सेकेंड में दौड़ पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 17:12 IST

Tokyo Olympics: कीनिया के इलियुड किपचोगे ने उमस भरे मौसम में सापोरो की सड़कों पर दौड़ते हुए दो घंटे, आठ मिनट, 38 सेकेंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को यहां अपने खिताब का बखूबी बचाव किया।एक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे धावक बन गये हैं।प्रतियोगिता के साथ टोक्यो खेलों की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का भी समापन हुआ।

Tokyo Olympics: कीनिया के इलियुड किपचोगे ने आखिरी 12 किमी में अपनी गति बढ़ाकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष मैराथन प्रतियोगिता में रविवार को यहां अपने खिताब का बखूबी बचाव किया।

 

किपचोगे ने उमस भरे मौसम में सापोरो की सड़कों पर दौड़ते हुए दो घंटे, आठ मिनट, 38 सेकेंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। वह नीदरलैंड के रजत पदक विजेता अब्दी नगीये से 80 सेकेंड से भी अधिक समय आगे रहे। बेल्जियम के बाशिर अब्दी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता के साथ तोक्यो खेलों की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का भी समापन हुआ।

किपचोगे ओलंपिक की पुरुष मैराथन में एक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे धावक बन गये हैं। इससे पहले अबेदे बिकिला (1960 और 1964) और वाल्देमर सीरपिन्स्की (1976 और 1980) ने यह कारनामा किया था। किपचोग ने 30 किमी के आसपास से अपनी गति बढ़ायी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब उन्होंने दौड़ समाप्त की तो उनके आसपास कोई दूसरा धावक नहीं था।

फ्रांस ने रूस की टीम को हराकर महिला हैंडबॉल टीम का स्वर्ण पदक जीता

फ्रांस महिला हैंडबॉल में रविवार को रूस की महिला टीम को हराकर टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर 37 साल में पुरुष और महिला दोनों वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला देश बना। पांच साल पहले रियो ओलंपिक में फ्रांस को पुरुष और महिला दोनों वर्ग के फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

रविवार को हुए फाइनल में फ्रांस की महिला टीम ने रूस की टीम पर 30-25 से जीत दर्ज की। महिला टीम की हौसलअफजाई के लिए पुरुष टीम भी मौजूद थी जिसने एक दिन पहले डेनमार्क को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

फ्रांस की पुरुष और महिला टीमों को पांच साल पहले रियो में हुए फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। युगोस्लाविया के 1984 लॉस एंजिलिस खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के स्वर्ण पदक जीतने के बाद फ्रांस पहला देश है जिसने एक ही ओलंपिक में हैंडबॉल का पुरुष और महिला दोनों वर्ग का खिताब जीता। 

कनाडा की मिशेल ने साइकिलिंग स्प्रिंट में स्वर्ण जीता

कनाडा की केल्सी मिशेल ने रविवार को यहां वेलोड्रोम में यूक्रेन की ओलेना स्टारिकोवा को पछाड़ते हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों की ट्रैक साइकिलिंग में महिलाओं की स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मिशेल ने इससे पहले सेमीफाइनल में जर्मनी की मौजूदा विश्व चैंपियन एम्मा हिंज और स्टारिकोवा ने 2019 की  विश्व चैंपियन ली वाई सेज को पछाड़कर उलटफेर किया था। इस स्पर्धा में हांगकांग की सेज ने  जर्मनी की हिंज को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मिशेल 2004 के बाद इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!