लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः सेमीफाइनल मुकाबले में हारीं पीवी सिंधु, ताइवान की खिलाड़ी ने दी शिकस्त, पदक जीतने का है एक और मौका

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 17:27 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारत की पीवी सिंधु अपने सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने सीधे सैटों में 21-18 और 21-12 से हराया। 

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं हैं।ताइवान की खिलाड़ी ताई जू यिंग ने सीधे मुकाबले में 21-18 और 21-12 से हराया।कांस्य पदक के लिए सिंधु का मुकाबला अब चीन की खिलाड़ी से कल होगा। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं हैं। महिला एकल सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें ताइवान (चीनी ताइपे ) की खिलाड़ी ताई जू यिंग ने सीधे मुकाबले में 21-18 और 21-12 से हराया। हालांकि अब भी पदक की आस धूमिल नहीं हुई है। कांस्य पदक के लिए सिंधु का मुकाबला अब चीन की खिलाड़ी से कल होगा। 

सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अपना सेमीफानल मुकाबला ताइवान की ताई जू से खेलने के लिए उतरीं। अब तक बड़े मुकाबलों में सिंधु ने ताइवानकी खिलाड़ी को हराया है, लेकिन इस बार वे उन्हें हराने में कामयाब नहीं हो सकीं। सिंधु और ताई जू के बीच सेमीफाइनल मुकाबला टोक्यो मुसाशिनो फोरेस्ट प्लाजा कोर्ट-1 पर खेला गया। 

पहले गेम में सिंधु ने बढ़त बना ली थी लेकिन ताइवान की खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और 21-18 से पहला गेम अपने नाम किया। वहीं दूसरे गेम में भी सिंधु को उन्होंने कोई मौका नहीं दिया। ताई जु ने सिंधु को गलतियां करने के लिए मजबूर किया। इस तरह से सिंधु दूसरे गेम में पिछड़ती चली गईं और 21-12 से यह गेम गंवाकर मैच हार गईं। 

उधर, इस जीत के साथ ही ताइवान की खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गई हैं और ओलंपिक गोल्ड की दावेदार हैं। ताई जू का मुकाबला फाइनल में चीन की खिलाड़ी चेन यू फेई से होगा। 

सिंधु ने शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले पीवी सिंधु 2016 में रियो ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थीं और पूरा देश गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे सिल्वर मेडल हासिल करने में कामयाब रहीं थीं

सिंधु के मुकाबले ताइवान की खिलाड़ी का पलड़ा भारी

इस मुकाबले से पहले तक सिंधु और ताई जु यिंग अब बैडमिंटन के कोर्ट पर 20 बार आमने-सामने हुए। इसमें ताइवान की खिलाड़ी का पलड़ा भारी रहा। ताई जु सिंधु के खिलाफ 13 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। वहीं सिंधु ने उनके खिलाफ 7 मुकाबले जीते। इससे पहले सिंधु पिछले तीन मुकाबलों में ताई जु से हार चुकी थीं, लेकिन वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जैसे 2016 रियो ओलंपिक, 2019 विश्व चैम्पियनशिप और 2018 विश्व टूर फाइनल्स में ताइवान शटलर को पराजित करने में सफल रही थीं। हालांकि ओलंपिक में सिंधु ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सकीं। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम