लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की फर्राटा धाविका का आरोप, कहा-अपने देश नहीं जाना, जान को खतरा, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:48 IST

Tokyo Olympics:  ‘बेलारूस स्पोर्ट सॉलिडेरिटी फाउंडेशन‘ ने बताया कि उन्होंने उसे चार अगस्त का वारसॉ का टिकट खरीद दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ी क्रिस्टसीना सिमानोस्काया को तोक्यो में पोलैंड दूतावास से मानवीय वीजा मिल गया है।पोलैंड का मानवीय वीजा मिल गया है और वह उस देश में शरण ले सकती है। चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ने के लिये कहा गया जबकि उसने इसमें कभी भी भाग नहीं लिया था।

Tokyo Olympics: बेलारूस की एक ओलंपिक फर्राटा धाविका ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम के अधिकारियों ने जबर्दस्ती उन्हें स्वदेश भेजने की कोशिश की जबकि उसका मानना है कि वहां निरंकुश सरकार होने के कारण वह सुरक्षित नहीं है।

उसे पोलैंड का मानवीय वीजा मिल गया है और वह उस देश में शरण ले सकती है। खिलाड़ी क्रिस्टसीना सिमानोस्काया को तोक्यो में पोलैंड दूतावास से मानवीय वीजा मिल गया है। ‘बेलारूस स्पोर्ट सॉलिडेरिटी फाउंडेशन‘ ने बताया कि उन्होंने उसे चार अगस्त का वारसॉ का टिकट खरीद दिया है।

ताजा विवाद की शुरुआत तब हुई जब सिमानोस्काया ने अधिकारियों के टीम के प्रति बर्ताव की निंदा की जिसकी बेलारूस में सरकारी मीडिया ने काफी निंदा की है। वहां सरकार आलोचकों के दमन की कार्रवाई कर रही है।

सिमानोस्काया ने कहा कि उसे जबरन चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ने के लिये कहा गया जबकि उसने इसमें कभी भी भाग नहीं लिया था। उसे हवाई अड्डे भेज दिया गया लेकिन उसने इस्तांबुल की उड़ान लेने से इनकार करके पुलिस से मदद मांगी। उसने सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से भी मदद मांगी थी। 

टॅग्स :जापानतोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!