लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी, डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2021 07:28 IST

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है। वे बैडमिंटन के महिला एकल के क्वॉर्टर फाइल में पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीवी सिंधु ने प्री कॉर्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को दी मात।सिंधु ने मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से सीधे गेमों में हराया।मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सिंधु की पिछले 6 मैचों में ये पांचवीं जीत है।

टोक्यो: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक के महिला सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेमों में हराया। 

छठी वरीय सिंधु ने 41 मिनट चले प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मिया को 21-15, 21-13 से हराया। दुनिया की 12वें नंबर की डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु की पिछले छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था। 

सिंधु का सामना अब क्वॉर्टर फाइनल में जापान की चौथी चरीय अकाने यामागुची और कोरिया की 12वीं वरीय किम गुएन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। 

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने अपने अभियान का आगाज रविवार को जीत के साथ किया था। वे इजराइल की क्सेनिया पोलिकारपोवा को हराकर अपने ग्रुप में प्री कॉर्टर फाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को ग्रुप 'जे' में हांगकांग की एनवाई चियुंग को हराकर प्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020पी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!