लाइव न्यूज़ :

पहली बार महिला वॉलीबॉल में स्वर्ण, ब्राजील को 3-0 से हराकर अमेरिका ने 2008 और 2012 का लिया बदला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2021 16:03 IST

Tokyo Olympics:  1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की।जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की।जापान को 90-75 से हराकर लगातार सातवां और कुल नौवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Tokyo Olympics: अमेरिका ने ब्राजील को रविवार को 3-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका की टीम ने सीधे सेटों में 25-21, 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की।

वर्ष 1984 में पहली बार महिला वॉलीबॉल का पदक जीतने के बाद अमेरिकी टीम ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते लेकिन तोक्यो खेलों से पहले कभी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थी। अमेरिका को 2008 और 2012 में ब्राजील के खिलाफ ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

जोर्डन लारसन के शॉट को मैच प्वाइंट पर ब्राजील की खिलाड़ी वापस नहीं लौटा पाईं जिससे अमेरिका ने जीत दर्ज की। लारसन इससे पहले 2012 में रजत और पांच साल पहले रियो खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

अमेरिकी महिला बास्केटबॉल टीम ने लगातार सातवां स्वर्ण पदक जीता

अमेरिका की महिला बास्केटबॉल टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के फाइनल में रविवार को यहां मेजबान जापान को 90-75 से हराकर लगातार सातवां और कुल नौवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस खिताब के साथ अमेरिका की सु बर्ड और डायना टौरसी ने भी एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह इन दोनों का ओलंपिक में पांचवां स्वर्ण पदक है।

बास्केटबॉल में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की। अपने आखिरी ओलंपिक में खेल रही बर्ड ने कहा, ‘‘मैं इससे बेहतर शानदार अंत की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर पायी।’’ यह अमेरिकी महिला टीम का लगातार सातवां स्वर्ण पदक है और उसने इस तरह से अपनी ही पुरुष टीम के रिकॉर्ड की बराबरी की जिसने 1936 से लेकर 1968 तक लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020अमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!