लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: इन पांच देशों से पुरुषों की तुलना में अधिक होंगी इस बार महिला एथलीट

By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 12:29 IST

टोक्यो ओलंपिक के लिए यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने अधिक महिला प्रतिनिधित्व वाले दल की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत कुल 71 पुरुषों और 56 महिलाओं के साथ सभी रिजर्व सहित 127 एथलीट भेज रहा हैचीन इस बार टोक्यो ओलंपिक में 298 महिला और 133 पुरुष एथलीटों सहित 431 एथलीट भेज रहा है IOC ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक पहला “लिंग-संतुलित” खेल होगा

कोरोना महामारी के के साये में टोक्यो ओलंपिक-2020 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टोक्यो ओलंपिक की थीम 'जेंडर बैलेंस्ड' गेम (खेलों में 'लिंग-संतुलन') है। इस थीम का समर्थन करते हुए पांच प्रमुख बड़े देश इस शानदार आयोजन में पुरुषों की तुलना में अधिक महिला एथलीट भेज रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा वो पांच देश हैं जिन्होंने ओलंपिक में अधिक महिला प्रतिनिधित्व वाले दल की घोषणा की है।

वहीं रूस इस बार रूसी ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए वाले खेलों में भाग लेगा। रूस भी पुरुषों एथलीट की तुलना में अधिक महिलाओं को भेज रहा है। इस बार रूस को आरओसी का उपयोग करना होगा क्योंकि इसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी WADA ने 2019 में चार साल के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय खेलों से प्रतिबंधित कर दिया था।

आरओसी बैनर के तहत कुल 329 रूसी एथलीट भाग लेंगे, उनमें से 183 महिलाएं हैं, जबकि 146 पुरुष हैं। बतादें कि वाडा प्रतिबंध के कारण, रूस का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम पहले की तुलना में अपेक्षाकृत कम है।

चीन इस बार टोक्यो ओलंपिक में 298 महिला और 133 पुरुष एथलीटों सहित 431 एथलीट भेज रहा है। चीन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुरुषों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।  अमेरिका 613 ​​एथलीटों को भेज रहा है। इसमें 329 महिलाएं और 284 पुरुष होंगे। बात करें  जापान की तो जापान  से कुल 552 एथलीट भाग लेंगे जिनमें 293 पुरुष और 259 महिलाएं हैं।

वहीं यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करने वाली ब्रिटिश ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) की टीम का प्रतिनिधित्व 376 एथलीटों द्वारा किया जाएगा, जिनमें से 201 महिलाएं हैं। कनाडा  टोक्यो ओलंपिक में कुल 370 एथलीट भेज रहा है, जिनमें 225 महिलाएं और 145 पुरुष हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया 471 एथलीटों को भेज रहा है, जिसमें से 252 महिलाएं और 219 पुरुष हैं। बतादें कि इस साल के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक पहला “लिंग-संतुलित” खेल होगा, जिसमें एथलीटों की कुल संख्या मे 49% महिलाएं और 51% पुरुष कि होगी।

आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने यह भी कहा है कि इस बार 206 टीमों में से प्रत्येक में कम से कम एक महिला और एक पुरुष एथलीट और आईओसी ओलंपिक रिफ्यूजी टीम को खेलों में भाग लेना चाहिए। देशों के बीच राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को उद्घाटन समारोह के दौरान एक महिला एथलीट और एक पुरुष को एक साथ अपना झंडा पहनने के लिए नामित करना चाहिए। इन दो पहलों के साथ, आईओसी दुनिया को एक मजबूत संदेश भेजता है कि ओलंपिक में लिंग संतुलन एक वास्तविकता है।

वहीं इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत कुल 71 पुरुषों और 56 महिलाओं के साथ सभी रिजर्व सहित 127 एथलीट भेज रहा है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेलLalit Upadhyay retirement: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की

अन्य खेलओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ एथलीट आयोग की चुनी गईं अध्यक्ष

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!