लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी, पेरिस में मिलेंगे, बजरंग पुनिया ने किया भारतीय दल की अगुवाई, देखें पदक तालिका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2021 18:04 IST

Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremony: समापन समारोह एक वीडियो के साथ शुरू हुआ जिसमें 17 दिन की स्पर्धाओं का सार था।

Open in App
ठळक मुद्देपदक तालिका में अमेरिका सबसे ऊपर रहा।मेजबान जापान ने तीसरा स्थान हासिल किया।भारत 47वां स्थान पर रहा। 

Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremony: 15 दिनों के शानदार खेल के बाद 32वां ओलंपियाड रविवार को समाप्त हो गया। टोक्यो ओलंपिक जो COVID-19 महामारी के कारण एक साल की देरी से हुआ था। 23 जुलाई से शुरू हुआ था और आज समाप्त हुआ। 2024 ओलंपियाड पेरिस में होगा। भारतीय दल की अगुवाई पहलवान बजरंग पुनिया ने किया। 

समापन समारोह एक वीडियो के साथ शुरू हुआ जिसमें 17 दिन की स्पर्धाओं का सार था। अंतिम अध्याय की शुरूआत स्टेडियम में आतिशबाजी से हुई जिसमें आयोजकों ने ‘‘अनगिनत व्यक्तियों के लिए आभार व्यक्त किया।’’ ओलंपिक खेलों को समापन समारोह तक पहुंचाने में मदद की।

समारोह का मुख्य संदेश था कि खेल एक उज्जवल भविष्य के दरवाजे खोलेंगे। भारत सात पदक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके निश्चित उज्जवल भविष्य की ओर देख सकता है जिसमें भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 13 साल बाद पहला स्वर्ण दिलाया जो खेलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का देश का पहला पदक भी है। भारत ने इस स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक भी जीते।

जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक आधिकारिक स्टैंड में उपस्थित हुए। शुरूआती वीडियो में फोकस रिकार्ड और स्कोर पर नहीं बल्कि उन सभी खिलाड़ियों के साहसिक प्रयासों पर था, जिन्होंने रोज कोविड-19 जांच करवाते हुए कड़े बायो-बबल में हिस्सा लिया।

जापान का 27 स्वर्ण के साथ ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

महामारी, एक साल के विलंब और बढ़ती लागत के बावजूद जापान की जनता को तोक्यो ओलंपिक से खुश होने का मौका मिला और यह है कि रिकॉर्ड संख्या में पदक। जापान के लिए तोक्यो ओलंपिक सर्वश्रेष्ठ रहे। देश ने अपने इतिहास के सर्वाधिक 27 स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 पदक भी जीते।

जापान पदक तालिका में अपने से कहीं बड़े दो देशों अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा। जापान के उप मिशन प्रमुख मित्सुगी ओगाता ने रविवार को ओलंपिक की प्रतियोगिताएं खत्म होने के बाद कहा, ‘‘जापान की टीम इस बार रिकॉर्ड नतीजे हासिल करने में सफल रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह प्रदर्शन आतिशबाजी की तरह गायब हो जाए। हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि इस लय को पेरिस 2024 और लॉस एंजिलिस 2028 में बरकरार रखा जाए। ’’ इससे पहले ओलंपिक खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 स्वर्ण पदक था जो उसने 1964 टोक्यो खेलों और 2004 एथेंस खेलों के दौरान जीते थे। जापान पांच साल पहले रियो खेलों के दौरान सिर्फ 12 स्वर्ण पदक ही जीत पाया था। अमेरिका 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहा जो चीन से एक अधिक है।

अमेरिका ने हालांकि कुल पदकों के मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया। अमेरिका ने कुल 113 जबकि चीन ने 88 पदक जीते। मेजबान देश के पदकों की संख्या में हमेशा इजाफा होता है और ऐसा सामान्यत: इसलिए होता है क्योंकि वह अन्य खेलों की तुलना में अधिक समय और पैसा निवेश करता है।

स्टेडियमों में दर्शकों को आने की स्वीकृति नहीं मिलने से जापान ने कुछ हद तक फायदे की यह स्थिति गंवा दी लेकिन जापान ने इसकी भरपाई इस साल ओलंपिक कार्यक्रम में जोड़े गए पांच खेलों में पदक जीतकर की। ये पांच खेल बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे, सर्फिंग और स्केटबोर्डिंग थे।

प्रत्येक ओलंपिक मेजबान को कुछ खेल जोड़ने की स्वीकृति होती है। पेरिस में ब्रेकडांसिंग, सर्फिंग, कराटे और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग खेलों का हिस्सा होंगे। जापान ने बेसबॉल और साफ्टबॉल दोनों के फाइनल में अमेरिका को हराकर स्वर्ण पदक जीते। देश इसके अलावा स्केटबोर्डिंग में तीन और कराटे में एक स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

जापान ने अपने कुल 58 पदक में से 14 पदक उन खेलों में जीते जिन्हें तोक्यो खेलों में शामिल किया गया था। स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की बेसबॉल टीम के मैनेजर अत्सुनोरी इनाबा ने कहा कि इस स्वर्ण पदक से अधिक बच्चे इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित होंगे।

जापान में बेसबॉल काफी लोकप्रिय है लेकिन इसे खेलने वालों की संख्या में गिरावट आई है। अत्सुनोरी ने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि इस स्वर्ण पदक से बेसबॉल खेलना शुरू करने वाले बच्चों और वयस्कों की संख्या में इजाफा होगा।’’

टोक्यो ओलंपिक में अंतिम दिन की पदक तालिका

ओलंपिक खेलों के अंतिम 16वें दिन की पदक तालिका इस प्रकार रही।

(शीर्ष दस देश और भारत) क्रम देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक

1 अमेरिका 39 41 33 113

2 चीन 38 32 18 88

3 जापान 27 14 17 58

4 ब्रिटेन 22 21 22 65

5 रूस ओलंपिक समिति 20 28 23 71

6 ऑस्ट्रेलिया 17 7 22 46

7 नीदरलैंड 10 12 14 36

8 फ्रांस 10 12 11 33

9 जर्मनी 10 11 16 37

10 इटली 10 10 20 48

47 भारत 1 2 4 7

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020अमेरिकाजापाननीरज चोपड़ाबजरंग पूनियारेसलिंगऑस्ट्रेलियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!