लाइव न्यूज़ :

हॉकी में मेडल पर राष्ट्रपति कोविंद सहित पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल गांधी ने कह दी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 09:56 IST

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 41 साल बाद मेडल जीता है। इसे लेकर पूरे देश से बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को उसकी जीत पर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारतीय टीम ने जीता है ब्रॉन्ज मेडल।भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों में हॉकी में कोई मेडल अपने नाम किया है।भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर पूरे देश से बधाई दी जा रही है।

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा। 

भारत ने कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, '41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इस टीम ने बेहतरीन कौशल और दृढ निश्चय का प्रदर्शन किया। इस जीत से देश में हॉकी के एक नये युग का उदय होगा और युवाओं को हॉकी खेलने तथा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।’ 

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीयों को यह दिन हमेशा याद रहेगा । उन्होंने ट्वीट किया, ‘ऐतिहासिक । यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिये हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इससे उन्होंने पूरे देश को, खासकर युवाओं को रोमांचित किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’ 

राहुल गांधी समेत पूरे देश से मिले बधाई संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्रशंसा की और कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह बहुत बड़ा क्षण है-पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।'

वहीं, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत के लिये करोड़ों चीयर्स। आखिर भारतीय हॉकी टीम ने कर दिया। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक की इतिहास पुस्तिका में अपना नाम अंकित करा लिया। एक बार फिर से। हमें आप पर गर्व है।’ 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बधाई टीम इंडिया। यह पल हर भारतीय के लिये गर्व और हर्ष का है। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!