हॉकी में मेडल पर राष्ट्रपति कोविंद सहित पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल गांधी ने कह दी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 09:56 IST2021-08-05T09:54:51+5:302021-08-05T09:56:49+5:30

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 41 साल बाद मेडल जीता है। इसे लेकर पूरे देश से बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को उसकी जीत पर बधाई दी।

Tokyo Olympic President Ram Nath Kovind, PM Modi and Rahul Gandhi congratulate on Hockey medal | हॉकी में मेडल पर राष्ट्रपति कोविंद सहित पीएम मोदी ने दी बधाई, राहुल गांधी ने कह दी ये बात

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई (फाइल फोटो)

Highlightsटोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारतीय टीम ने जीता है ब्रॉन्ज मेडल।भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों में हॉकी में कोई मेडल अपने नाम किया है।भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर पूरे देश से बधाई दी जा रही है।

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा। 

भारत ने कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, '41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इस टीम ने बेहतरीन कौशल और दृढ निश्चय का प्रदर्शन किया। इस जीत से देश में हॉकी के एक नये युग का उदय होगा और युवाओं को हॉकी खेलने तथा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।’ 

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीयों को यह दिन हमेशा याद रहेगा । उन्होंने ट्वीट किया, ‘ऐतिहासिक । यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिये हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इससे उन्होंने पूरे देश को, खासकर युवाओं को रोमांचित किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’ 

राहुल गांधी समेत पूरे देश से मिले बधाई संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्रशंसा की और कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह बहुत बड़ा क्षण है-पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।'

वहीं, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत के लिये करोड़ों चीयर्स। आखिर भारतीय हॉकी टीम ने कर दिया। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक की इतिहास पुस्तिका में अपना नाम अंकित करा लिया। एक बार फिर से। हमें आप पर गर्व है।’ 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बधाई टीम इंडिया। यह पल हर भारतीय के लिये गर्व और हर्ष का है। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’

(भाषा इनपुट)

Web Title: Tokyo Olympic President Ram Nath Kovind, PM Modi and Rahul Gandhi congratulate on Hockey medal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे