तोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने कहा, खेल रद्द नहीं होंगे

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:35 IST2021-04-16T15:35:53+5:302021-04-16T15:35:53+5:30

Tokyo Olympic chief said, the games will not be canceled | तोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने कहा, खेल रद्द नहीं होंगे

तोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने कहा, खेल रद्द नहीं होंगे

तोक्यो, 16 अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने शुक्रवार को एक बार फिर दुनिया को आश्वासन दिया कि एक बार स्थगित हो चुके ओलंपिक खेल तीन महीने से कुछ अधिक समय बाद शुरू होंगे और जापान में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बावजूद इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा।

हाशिमोतो से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया था कि क्या ऐसे कोई हालात हैं जिनमें ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है।

देश में सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी एलडीपी के महासचिव तोशिहिरो निकाई ने एक दिन पहले ऐसी संभावना जताई थी जिसके बाद होशिमोतो से यह सवाल पूछा गया।

हाशिमोतो ने कहा, ‘‘कई चिंताएं हैं लेकिन तोक्यो 2020 आयोजन समिति खेलों को रद्द करने के बारे में नहीं सोच रही।’’

एलडीपी में दूसरे नंबर के व्यक्ति निकाई से गुरुवार को साक्षात्कार के दौरान जब पूछा गया था कि खेलों को रद्द करना अब भी विकल्प है तो उन्होंने कहा था, ‘‘बेशक। अगर तोक्यो ओलंपिक से संक्रमण के मामलों में इजाफा होता है तो ओलंपिक के आयोजन का कोई मतलब नहीं है।’’

निकाई ने बाद में अपनी बात से पीछे हटने का प्रयास किया और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि सुरक्षित ओलंपिक के आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास करने की सरकार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tokyo Olympic chief said, the games will not be canceled

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे