लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने हॉकी से स्पेन के खिलाड़ी पर किया हमला, एक दूसरे पर चिल्लाते नजर आए दोनों टीमों के खिलाड़ी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 21:47 IST

टोक्यो ओलंपिक के दौरान एक हॉकी मैच के दौरान एक ऐसा मामला देखने में आया, जिसे देखकर के खेल भावना जरूर आहत हुई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक के दौरान एक हॉकी मैच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला।अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी ने हॉकी से स्पेन के खिलाड़ी के सिर पर प्रहार किया।

टोक्यो ओलंपिक के दौरान एक हॉकी मैच के दौरान एक ऐसा मामला देखने में आया, जिसे देखकर के खेल भावना जरूर आहत हुई होगी। ओलंपिक जैसे दुनिया के सबसे बड़े खेलों के महाकुंभ में ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े करती है। 

यह मामला अर्जेंटीना और स्पेन के हॉकी मैच के दौरान पेश आया। जब अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी ने बिना किसी उकसावे के हॉकी से स्पेन के खिलाड़ी के सिर पर प्रहार किया। 

दोनों टीमों के बीच यह मैच एक-एक से ड्रा रहा। इसके आखिर में अर्जेंटीना के लुकास रॉसी ने स्पेन के स्टार खिलाड़ी डेविड एलेग्रे के पास पहुंचे। जो अपने पैरों को स्ट्रेच करवा रहे थे। इसी दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने हॉकी को उसके सिर पर दबा दिया। 

बिना किसी उकसावे की इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच में हंगामा खड़ा कर दिया। एलेग्रे और रॉसी एक दूसरे पर लगातार चिल्लाते देखे गए। रॉसी का मानना था कि एलेग्रे समय को बर्बाद करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया और फिर आखिर में हॉकी से मारा। 

इस दौरान दोनों टीम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी। इस घटना से पहले दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती नजर आ रही थी।

रॉसी ड्रेसिंग रूम में लौटने तक नाराज रहे। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिकारियों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। हालांकि दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी खेल खत्म होने के बाद शांत नजर आए। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम