लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपियन मुक्केबाजों के राष्टूीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पांच मुक्केबाजों के आगामी राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश करने की संभावना नहीं है जिससे वे अगले महीने सर्बिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की दौड़ से भी बाहर हो गए हैं।

अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा) ने तोक्यो खेलों में हिस्सा लिया था। इनमें से सिर्फ सतीश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि बाकी सभी को पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इनमें से विकास, सतीश और आशीष चोटों से उबर रहे हैं और टूर्नामेंट से हट गए हैं। अमित और मनीष ने औपचारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है लेकिन एक सूत्र ने कहा कि अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण वे भी टूर्नामेंट से हट सकते हैं।

इन मुक्केबाजों के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है क्योंकि तोक्यो से वापस लौटने के बाद उन्हें कड़ी ट्रेनिंग करने का मौका नहीं मिला है।’’

राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 15 सितंबर से कनार्टक के बेल्लारी में किया जाएगा।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा है कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सिर्फ स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व चैंपियनशिप की टीम में शामिल किया जाएगा। विश्व चैंपियनशिप सर्बिया के बेलग्राद में 26 अक्तूबर से होगी।

विकास ओलंपिक के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण पहले ही टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गए थे।

पिछले महीने उनका आपरेशन हुआ और वह नवंबर तक रिंग से दूर रहेंगे।

ओलंपिक के दौरान आंख के ऊपर लगे कट में संक्रमण के कारण सतीश भी टूर्नामेंट से हट गए हैं।

सतीश ने कहा, ‘‘संक्रमण के कारण काफी सूजन है और हाल में ही मैंने इससे उबरना शुरू किया है। मैंने हल्की ट्रेनिंग शुरू की है लेकिन यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पर्याप्त नहीं होगी।’’

आशीष कलाई की चोट से उबर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी दोनों कलाइयों में दिक्कत है और डॉक्टरों ने फिलहाल आराम की सलाह दी है।’’

सूत्र ने कहा कि मुक्केबाजों की प्राथमिकता होती कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन विश्व चैंपियनशिप के बाद हो और विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!