टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के एक स्टाफ का कोरोना वायरस टेस्ट 'पॉजिटिव'
By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:31 IST2020-04-22T13:26:56+5:302020-04-22T13:31:03+5:30
Tokyo 2020 Olympics: कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए स्थगित किए गए टोक्यो ओलंपिक 2020 की आयोजन समिति के एक सदस्य को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है

टोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के एक स्टाफ को हुआ कोरोना
Highlightsटोक्यो ओलंपिक कोरोना महामारी के कारण 2021 तक टाल दिये गए हैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद आयोजन समिति के सदस्य को किया गया क्वॉरंटाइन
टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है । तोक्यो आयोजकों ने बुधवार को एक बयान में बताया कि यह 30 से 40 वर्ष के बीच की उम्र का एक पुरूष कर्मचारी है जो मुख्यालय परिसर में कार्यरत था।
आयोजकों ने कहा कि वह घर पर पृथकवास में है। टोक्यो ओलंपिक कोरोना महामारी के कारण 2021 तक टाल दिये गए हैं। समिति में 3500 लोगों का स्टाफ है और आयोजकों ने कहा कि करीब 90 प्रतिशत घर से काम कर रहे हैं।
दुनिया भर में कोरोना वायरस से 25 लाख लोग संक्रमित हैं, और इससे अब तक 1.77 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11512 है जबकि 281 लोगों की मौत हो चुकी है।