लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक 2020 के पदकों का हुआ दीदार, एक साल बाद शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

By भाषा | Updated: July 24, 2019 16:12 IST

एशियाई महाद्वीप में 12 साल बाद होने वाले टोक्यो ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया गया।जापान की राजधानी टोक्यों में ओलंपिक का आयोजन अगले साल होगा, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई 2020 को होगी।

टोक्यो, 24 जुलाई। एशियाई महाद्वीप में 12 साल बाद होने वाले टोक्यो ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू हो गई है और इस खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह से ठीक एक साल पहले बुधवार को यहां पहली बार इसके स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया गया।

जापान की राजधानी में प्रशंसकों, प्रायोजकों और राजनीतिज्ञों ने विभिन्न समारोह में हिस्सा लिया। लोगों के हाथों में तख्तियां थी और घड़ी 365 दिन शेष दिखा रही थी। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2020 को होगा।

ओलंपिक 1976 में तलवारबाजी के स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने स्कूली बच्चों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया। जापान ने इन खेलों की मेजबानी पर लगभग 20 अरब डॉलर खर्च किए हैं हालांकि ओलंपिक आयोजन पर होने वाले खर्चों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।

खेलों के लिए आठ नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं जिनमें से पांच पर काम समाप्त हो गया है। नेशनल स्टेडियम एक अरब 25 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार किया गया है जिसे इस साल के आखिर तक खोल दिया जाएगा।

टोक्यो में आईओसी समन्वयक दल के प्रमुख जॉन कोटेस ने कहा, ‘‘उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आप टिकटों की बिक्री में अभूतपूर्व दिलचस्पी से इसका अनुमान लगा सकते हैं।’’

जापानी लोगों की टिकटों की मांग आपूर्ति से दस गुना या इससे अधिक है। विदेशों से भी टिकटों की भारी मांग है। जापान में हाल में अनधिकृत तरीके से टिकटों की फिर से बिक्री करने पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया था और तमाम खामियों के बीच इस कानून की असली परख होगी।

टोक्यो की ओलंपिक तैयारियां आखिर चरण में प्रवेश कर गई है। कोटेस ने हालांकि तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बहुत खुशी है कि खेलों के लिए तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आयोजक टोक्यो की गर्मियों से निबटने के लिए भी तैयारियां कर रहे हैं हालांकि इस बार यहां बारिश हुई। यातायात और भीड़ भी एक चिंता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा, ‘‘इस साल टोक्यो का मौसम अच्छा रहा। यह पिछले साल की तुलना में बहुत भिन्न था।’’

मोरी ने कहा कि जापान के शासक नौरहितो ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक का मानद संरक्षक बनना स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि ओलंपिक और पैरालंपिक के शुरू होने की घोषणा भी नौरहितो ही करेंगे। टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके से कुछ दिन पहले ओलंपिक पर किए गए अरबों के खर्चे को सही ठहराने के लिए कहा गया था।

आयोजकों पर लागत में कटौती करने के लिए दबाव था और उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टेडियमों का उपयोग करके उन्होंने अरबों डॉलर बचाए हैं। टोक्यो में आठ नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं लेकिन वह 35 अस्थायी या पुराने स्टेडियमों का उपयोग कर रहा है।

ओलंपिक समाप्त होने के बाद 25 अगस्त 2020 से पैरालंपिक शुरू होंगे। टोक्यो ने इससे पहले 1964 में ओलंपिक का आयोजन किया था, जबकि एशिया महाद्वीप में आखिरी ओलंपिक 2008 में बीजिंग में हुए थे।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम