लाइव न्यूज़ :

तोक्यो 2020: उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे 15 देशों के नेता

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:03 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई कोविड महामारी से प्रभावित तोक्यो ओलंपिक खेलों के शुक्रवार को होने वाले उद्घाटन समारोह के दौरान लगभग 15 देशों के नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

जापान में आ रही खबरों के अनुसार समारोह के दौरान निजी तौर पर स्टेडियम में मौजूद रहने वाले लोगों की संख्या 1000 के आसपास हो सकती है।

जापान सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु केटो के हवाले से ‘क्योडो’ समाचार एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 महामारी से संक्रमण के जोखिम को नियंत्रित करने के आयोजकों के प्रयास के तहत राष्ट्रीय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों की मौजूदगी को सीमित करने का फैसला किया गया है।

केटो ने कहा कि लगभग 70 कैबिनेट स्तर के अधिकारियों के भी जापान आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान कितने अति विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे इस पर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मेक्रों, मंगोलिया के प्रधानमंत्री लुवसानामसराई ओयुन एर्डेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन के अलावा कुछ और वैश्विक नेता उद्घाटन समारोह में मौजूदगी का वादा कर चुके हैं।

जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण हालांकि कई नेताओं को खेलों के महाकुंभ के लिए अपनी यात्रा को रद्द करने पर बाध्य होना पड़ा।

मुख्य कैबिनेट सचिव केटो ने कहा कि इन खेलों से प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को वैश्विक नेताओं के साथ संबंध मजबूत करने का बहुमूल्य मौका मिलेगा।

पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो खेलों का आयोजन आपातकाल की स्थिति के बीच किया जाएगा और इस दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!