लाइव न्यूज़ :

बच्चों को प्रेरित करने के लिये उन्हें अपना ओलंपिक पदक छूने देगी लवलीना

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 अगस्त ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरेगोहेन ने शुक्रवार को कहा कि अपने गृह राज्य असम के अपने अगले दौरे में वह बच्चों से मिलेगी और उन्हें अपना पदक छूने देगी ताकि इससे उन्हें प्रेरणा मिले।

दिल्ली रवाना होने से पहले एक सम्मान समारोह में लवलीना ने कहा कि वह अगले सप्ताह अपने गृह राज्य लौटेगी और तब बच्चों से खेलों से जुड़ने और देश के लिये पदक जीतने पर ध्यान केंद्रित करने को कहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित किया तो मैं कम से कम एक बार पदक छूकर उसका अहसास करना चाहती थी। अब जबकि मैं पदक लेकर असम आयी हूं तो मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक बच्चे इसे स्पर्श करें, इसे महसूस करें और इससे प्रेरणा लें।’’

लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के वेल्टरवेट (69 किग्रा) में कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!