लाइव न्यूज़ :

तिरिमाने का शतक, श्रीलंका के चाय तक सात विकेट पर 302 रन

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:41 IST

Open in App

गॉल, 17 जनवरी (एपी) श्रीलंका ने लाहिरू तिरिमाने के आठ साल में पहले टेस्ट शतक से रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 302 रन बना लिये जिससे उसने 16 रन की बढ़त हासिल की।

इंग्लैंड ने स्पिनरों की बदौलत दूसरे सत्र में तीन विकेट हासिल किये। ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने 81 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने 97 रन देकर दो विकेट चटकाये।

वहीं 87 टेस्ट के अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज 171 गेंद में 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और दूसरे छोर पर उनके साथ वानिंदु हसारंगा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

अब इंग्लैंड का लक्ष्य अंतिम सत्र में जल्दी से जल्दी बचे हुए तीन विकेट निकालने का होगा।

श्रीलंकाई टीम पहली पारी के हिसाब से 286 रन से पिछड़ रही थी, लेकिन तिरिमाने के शतक की बदौलत वह इसे पीछे छोड़ने में सफल रही। श्रीलंका ने पहली पारी में 135 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 421 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

बेस ने कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांदीमल को लंच के बाद पहले ओवर में स्लिप में कैच कराया।

निरोशन डिकवेला (29) ने मैथ्यूज के साथ 48 रन जोड़े लेकिन इस ऑफ स्पिनर के खिलाफ लूज कट शॉट खेलने के बाद विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर आउट हुए। लीच ने दासुन शनाका (04) को फुल पिच गेंद से बोल्ड किया।

इससे पहले श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया। तिरिमाने ने 251 गेंदों का सामना करके 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाये। सैम कुरेन (37 रन देकर दो विकेट) ने तिरिमाने को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलायी।

बेस ने कल के अविजित बल्लेबाज लेसिथ इम्बुलडेनिया (शून्य) को दूसरे ओवर में ही आउट कर दिया था।

अगर नियमित कप्तान दिमुथ करुणारत्ने चोटिल होने के कारण बाहर नहीं होते तो तिरिमाने को मौका नहीं मिलता। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने अपना पहला सैकड़ा आठ साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!