लाइव न्यूज़ :

सीएसए के निर्देशों की टाइमिंग सही नहीं थी, टीम डिकॉक के साथ : बावुमा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:54 IST

Open in App

दुबई, 26 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच से ठीक पहले नस्लवाद के खिलाफ घुटने के बल बैठने का निर्देश देना सही नहीं था । उन्होंने आदेश मानने से इनकार करके मैच नहीं खेलने वाले क्विंटोन डिकॉक का साथ देने का भी वादा किया ।

डिकॉक ने टॉस से पहले मैच से नाम वापिस ले लिया क्योंकि वह ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के तहत घुटने के बल बैठने की मुहिम का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे ।

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत कप्तान बावुमा ने कहा ,‘‘ क्विंटोन वयस्क है । हम उसके फैसले का सम्मान करते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक हमारी बात है तो क्विंटॉन अभी भी टीम का सदस्य है। उसे जो भी सहयोग चाहिये होगा, हम देंगे । हम उसके साथ होंगे । आगे बातचीत की जरूरत होगी तो की जायेगी ।’’

बावुमा ने कहा ,‘‘ मैच से ठीक पहले इस तरह का निर्देश मिलना सही नहीं था । लेकिन निर्देश कभी भी मिलता तो इन हालात का सामना करना ही था । खिलाड़ी के तौर पर इससे निपटना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक टीम के तौर पर हम क्विंटोन के नहीं खेलने की खबर से हैरान थे ।वह बड़ा खिलाड़ी है । सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं बल्कि सीनियर खिलाड़ी के तौर पर भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!