लाइव न्यूज़ :

सिटसिपास को हराकर टियाफो क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:54 IST

Open in App

वियना, 29 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के क्वालीफायर फ्रांसिस टियाफो ने पिछले चार महीनों में दूसरी बार स्टेफनोस सिटसिपास को हराकर एरस्टे बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टियाफो ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले उन्होंने जून में विंबलडन के पहले दौर में सिटसिपास को हराया था लेकिन तोक्यो ओलंपिक के दौरान वह इस यूनानी खिलाड़ी से हार गये थे।

टियाफो क्वार्टर फाइनल में डिएगो श्वार्ट्जमैन से भिड़ेंगे, जिन्होंने गेल मोनफिल्स को 7-6 (5), 4-6, 6-2 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव ने अलेक्स डि मिनौर को 6-2, 3-6, 6-2 से पराजित किया। यह जर्मन खिलाड़ी के करियर की 300वीं जीत है। उनका अगला मुकाबला फेलिक्स ऑगर अलियासिम से होगा।

कनाडा के छठी वरीयता प्राप्त अलियासिम ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 2-6, 7-6 (6), 6-4 से पराजित किया।

यानिक सिनर ने आस्ट्रिया के डेनिस नोवाक को 6-4, 6-2 से हराकर इंडोर टूर्नामेंटों में अपने विजय अभियान को 10 मैच और 20 सेटों तक बढ़ाया।

यह सातवीं वरीयता प्राप्त इटालियन खिलाड़ी यदि क्वार्टर फाइनल में कास्पर रूड को हरा देता है तो साल के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की दौड़ में आठवें स्थान पर पहुंच जाएगा।

नार्वे के चौथी वरीयता प्राप्त रूड ने पिछले साल के फाइनलिस्ट लोरेंजो सोनेगो को 7-6, 4-6, 6-4 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!