जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के पैर में घनास्त्रता की समस्या

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:53 IST2021-05-27T21:53:03+5:302021-05-27T21:53:03+5:30

Thrombosis problem in former German striker Miroslav Klose | जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के पैर में घनास्त्रता की समस्या

जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के पैर में घनास्त्रता की समस्या

म्यूनिख, 27 मई (एपी) जर्मनी के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लोव क्लोसे को पैर में घनास्त्रता (थ्रोमबाउसिस) की शिकायत के कारण कोचिंग से ब्रेक लेना पड़ेगा।

क्लोसे का बायर्न म्यूनिख के साथ सहायक कोच के रूप में शनिवार को कार्यकाल खत्म हुआ है। उन्होंने गुरुवार को किकर पत्रिका को बताया कि आने वाले दिनों में कोचिंग के काम से नहीं जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बारे में पता चलना मेरे लिए एक झटके कि तरह था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पैर में दो जगहों पर घनास्त्रता हैं। मुझे तुरंत दवा दी गई । डॉक्टर बहुत स्पष्ट है कि इस स्थिति के साथ ज्यादा देर तक नहीं रहा जा सकता है। अगले कुछ दिनों तक मुझे पूरे विश्राम की जरूरत है। मैं फिलहाल कोई कसरत, जॉगिंग या तैराकी और सबसे बढ़कर फुटबॉल नहीं खेल सकता।’’

जर्मनी को 2014 में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्लोसे अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 137 मैचों में 71 अंतरराष्ट्रीय गोल किये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thrombosis problem in former German striker Miroslav Klose

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे