लाइव न्यूज़ :

खेल गांव में पहुंचे दो खिलाड़ियों सहित तीन खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 18, 2021 10:39 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई ओलंपिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है।

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के सफल आयोजन को लेकर आशंका बन गयी है।

यह पहला अवसर है जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में ठहरा हुआ है।

आयोजन समिति ने यहां कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आये। इनमें खेलों से संबंधित पांच व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है।

समिति के रिकार्ड के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गयी है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खेलों के मुख्य कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफ डुबी ने कहा, ‘‘जब भी कोविड-19 को कोई मामला आता है तो उसका मतलब होता है कार्रवाई। करीबी संपर्कों की पहचान करने के लिये स्पष्ट प्रक्रिया है। एक मामला केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि उसके साथ ही कार्रवाई शुरू हो जाती है जिसमें तुरंत ही परीक्षण करवाना भी शामिल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों के लिये 18000 प्रतिभागियों के जापान आने से पहले कोविड-19 के 40,000 परीक्षण किये गये। इसके अलावा हवाई अड्डे पर जांच हो रही है। नियमित तौर पर जांच और हर दिन परीक्षण किया जा रहा है। ’’

आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि दोनों संक्रमित खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या उन्हें किसी अन्य स्थान पर पृथकवास पर भेजा गया है।

आईओसी के खेल संचालन निदेशक पियरे डुक्रे ने कहा, ‘‘एक जुलाई से विदेशों से 18000 से अधिक प्रतिभागी यहां पहुंच चुके हैं। इन सभी के पास आगमन से पहले दो नेगेटिव परीक्षण थे। आगमन पर उनका फिर से परीक्षण किया गया। ’’

खेल गांव में एक दिन पहले ही एक व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। यह खिलाड़ी नहीं था। इस व्यक्ति को खेल गांव से बाहर पृथकवास पर रखा गया है।

इस बीच भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से शनिवार को रवाना हुआ और आज सुबह तोक्यो पहुंचा।

भारत के 90 सदस्यीय दल में तीरंदाज, महिला और पुरुष हॉकी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक भी शामिल हैं। निशानेबाज और मुक्केबाज भी क्रोएशिया और इटली में अपने अभ्यास स्थलों से तोक्यो पहुंच चुके हैं।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे लेकिन इन्हें खाली स्टेडियमों में ही आयोजित किया जाएगा क्योंकि जापान की राजधानी में लगातार वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां प्रतिदिन 1000 से अधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!