लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में कोविड के तीन नये मामले, कोई खिलाड़ी नहीं

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:19 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के एक दिन बाद सोमवार को खेलों से जुड़े तीन नये मामले सामने आये लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

जो तीन नये मामले सामने आये हैं उनमें खेलों से जुड़ा एक व्यक्ति है जो चीबा में रह रहा है। उसके अलावा एक ठेकेदार और एक पत्रकार का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। ठेकेदार सैतामा में रहता है।

आयोजन समिति ने कोविड-19 मामलों की अपनी दैनिक सूची में इन तीन नये मामलों का खुलासा किया। इससे खेलों से जुड़े मामलों की कुल संख्या 58 हो गयी है।

रविवार को पहली बार खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। ये दोनों दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी थे।

आयोजकों ने उनकी पहचान नहीं बतायी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल संघ ने बयान जारी करके स्थिति स्पष्ट कर दी थी।

तीसरा संक्रमित खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में रह रहा था और उनकी पहचान अभी तक पता नहीं चली है।

रविवार को कुल 10 मामले सामने आये थे जिनमें पांच खेलों से संबंधित व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!