लाइव न्यूज़ :

यूरो कप पर सट्टा लगाने के आरोप में नेपाल में तीन भारतीय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:28 IST

Open in App

काठमांडू, छह जुलाई यूरो कप 2020 और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में मंगलवार को यहां आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन्हें इंद्रचौक, न्यूरोड, क्षेत्रपति, मारू टोल और गौरीघाट से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से नकदी और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनका उपयोग वे सट्टा लगाने के लिये करते थे।

जिन तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया उनकी पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल कस्बे के निवासी 46 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता, हरियाणा के बिवारानी कस्बे के निवासी 49 वर्षीय राजेश कुमार अग्रवाल और राजस्थान के सूरजगढ़ कस्बे के 33 वर्षीय सुचित डालमिया के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार किये गये पांच अन्य व्यक्ति नेपाली नागरिक हैं। ये सभी यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों पर गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!