लाइव न्यूज़ :

बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीन भारतीय मुक्केबाजों को रजत पदक

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शनिवार को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

सिमरनजीत चोट के कारण अमेरिका की राशिदा इल्लिस के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए रिंग में नहीं उतर सकीं तो वहीं पूजा को अमेरिका के ही मेलिस्सा ग्राहम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) को भी यूरोपिय चैम्पियन इटली की इरमा तिस्ता से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जैसमीन ने तिस्ता को कड़ी चुनौती दी लेकिन तिस्ता की तकनीकी श्रेष्ठता का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

एशियाई चैम्नियन पूजा ने भी कड़ी चुनौती दी लेकिन ग्राहम की चपलता और जवाबी आक्रमण का वह सामना नहीं कर सकीं।

इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!