लाइव न्यूज़ :

बॉक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीन भारतीय मुक्केबाजों को रजत पदक

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शनिवार को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

सिमरनजीत अमेरिका की राशिदा इल्लिस के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए रिंग में नहीं उतर सकीं क्योंकि सेमीफाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी रही पुअर्तो रिको की किरिया तापिया कोविड-19 पॉजिटिव पायी गयी। वह हालांकि कोविड जांच में नेगेटिव थी लेकिन फाइनल के लिए उन्हें रिंग में नहीं उतरने दिया गया।

भारतीय महिला मुक्केबाजी के हाई परफोर्मेंस निदेशक राफेल बर्गमैस्को ने पीटीआई-भाषा को कैस्टेलन से बताया, ‘‘स्थानीय सरकार के नियमों के कारण, वह प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी।’’

इससे पहले उनके चोटिल होने की खबर आयी थी।

पूजा को अमेरिका के ही मेलिस्सा ग्राहम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) को भी यूरोपिय चैम्पियन इटली की इरमा तिस्ता से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जैसमीन ने तिस्ता को कड़ी चुनौती दी लेकिन तिस्ता की तकनीकी श्रेष्ठता का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

एशियाई चैम्नियन पूजा ने भी कड़ी चुनौती दी लेकिन ग्राहम की चपलता और जवाबी आक्रमण का वह सामना नहीं कर सकीं।

इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!