लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होने से पहले ही तीन कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:18 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये लॉस एजिलिस और अबुधाबी से खिलाड़ियों , कोचों और अधिकारियों को लेकर यहां पहुंची चार्टर्ड फ्लाइटों में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।

इन दोनों विमान से यहां 47 खिलाड़ी पहुंचे है। जिसमें से दो मामले लॉस एजिलिस से आये विमान जबकि एक मामला अबुधाबी से आये विमान से जुड़ा है।

लॉस एंजिलिस से आये विमान में पॉजिटिव पाये गए व्यक्तियों में हवाई चालक दल का एक सदस्य और एक यात्री शामिल है जो खिलाड़ी नहीं है । इसके बावजूद अब इस उड़ान में मौजूद सारे यात्री 14 दिन होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पायेंगे ।

विक्टोरिया प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा ,‘‘ हवाई चालक दल का एक सदस्य और आस्ट्रेलियाई ओपन का प्रतिभागी (जो खिलाड़ी नहीं है) कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ बाकी सभी 66 सहयात्रियों को करीबी संपर्क में आया माना जा रहा है । ये अब पृथकवास छोड़कर अभ्यास नहीं कर सकेंगे । बाकी सभी चालक दल के सदस्य नेगेटिव आये हैं और अपने अपने श्हर बिना यात्रियों के जाने की अनुमति मिल गई है ।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने एक बयान में कहा कि उड़ान में मौजूद 24 खिलाड़ी 14 दिन तक होटल के अपने कमरे में रहेंगे जब तक उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती ।

इस उड़ान में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल और केइ निशिकोरि भी शामिल थे ।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने बाद में बताया कि अबुधाबी से विमान में 64 लोग आये है जिसमें से 23 खिलाड़ी है।

उन्होंने बताया, ‘‘ विमान से आये सभी यात्री होटल में पृथकवास पर है। जो व्यक्ति पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है और यात्रा शुरू करने से वह जांच में नेगेटिव आया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस विमान में मौजूद 23 खिलाड़ी 14 दिन और चिकित्सकों से हरी झंडी मिलने से पहले होटल से बाहर नहीं निकल सकेंगे। वे अभ्यास भी नहीं कर सकेंगे।’’

आस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है । कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा ।

मेलबर्न के ‘हेराल्ड सन’ अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिये गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा । इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिये नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिये रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!