लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक को रद्द करने की याचिका पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: May 6, 2021 15:51 IST

Open in App

तोक्यो, छह मई (एपी) तोक्यो ओलंपिक को रद्द करने के समर्थन में कुछ ही दिन पहले शुरू की गयी एक ऑनलाइन याचिका पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं।

तोक्यो, ओसाका और कुछ अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के कारण 11 मई तक आपातकाल लागू है जिसके आगे बढ़ने की संभावना है।

पिछले साल इस महामारी के कारण निलंबित इन खेलों को इस साल 23 जुलाई से शुरू होना है।

याचिका को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक को संबोधित किया गया है। बाक के इस महीने के अंत में जापान यात्रा की योजना है। वह हिरोशिमा में 17 मई को ओलंपिक मशाल रिले के पूरा होते समय मौजूद रहेंगे। वह तोक्यो की यात्रा भी करेंगे जहां ओलंपिक के खिलाफ छोटे विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी गयी है।

इस याचिका को केंजी उत्सुनोमिया ने तैयार किया था, जो तोक्यो के गवर्नर पद के लिए कई बार चुनाव लड़ चुके है। याचिका के लॉन्च होने के बाद पहले 24 घंटों में इस पर लगभग 50,000 लोगों ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।

उत्सुनोमिया ने कहा, ‘‘ सरकार की नीतियों को ओलंपिक को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है जबकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के कदमों को नजरअंदाज किया जा रहा। अस्पताल में जगह कम है और लोग घरों में दम तोड़ रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!