लाइव न्यूज़ :

माराडोना को विदाई देने के लिए कासा रोसादा में हजारों प्रशंसक जुटे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:39 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 26 नवंबर (एपी) अर्जेंटीना के प्रेसिडेंशियल मेंशन में महानतम फुटबॉल सितारों में से एक डिएगो माराडोना को गुरुवार को विदाई देने के लिए जुटे हजारों बेसब्र प्रशंसक पुलिस से भिड़ गए।

प्रशंसकों ने ब्यूनर्स आयर्स के मुख्य इलाके कासा रोसादा के समीप पुलिस पर बोतलें फेंकी और बैरीकेड तोड़ दिए।

पारिवारिक सदस्यों और करीबी मित्रों के माराडोना के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 15 मिनट (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार सवा नौ बजे) को आम लोगों को अंतिम दर्शन की इजाजत दी गई।

माराडोना का पार्थिव शरीर प्रेसिडेंशियल कार्यालय की मुख्य लॉबी में रखा गया था और इसे अर्जेन्टीना के झंडे तथा राष्ट्रीय टीम की 10 नंबर की जर्सी से ढका गया था। गमजदा प्रशंसकों ने उनके अंतिम दर्शन के दौरान विभिन्न फुटबॉल टीमों की जर्सियां भी फेंकी।

माराडोना का बुधवार को ब्यूनस आयर्स के बाहर एक घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जहां वह तीन नवंबर को हुए मस्तिष्क के आपरेशन से उबर रहे थे।

माराडोना को सबसे पहले उनकी बेटियों और परिवार के करीबी सदस्यों ने विदाई थी। इसके बाद 1986 विश्व कप जीतने वाली टीम के उनके साथी आस्कर रुगेरी पहुंचे। बोका जूनियर के कार्लोस टेवेज जैसे अर्जेन्टीना के अन्य खिलाड़ी भी उन्हें विदाई देने पहुंचे।

माराडोना के निधन की पुष्टि होने के कुछ घंटों के भीतर ही कासा रोसादा के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। उनके पूर्व क्लब बोका जूनियर्स के प्रशंसक भी उन्हें विदाई देने पहुंचे थे।

सबसे पहले जिस प्रशंसक ने उनके दर्शन किए वह नाहुएल डि लिमा थे जो दिव्यांगता के कारण बैसाखी के सहारे पहुंचे थे। इसी दौरान प्रशंसक पहले दर्शन करने की चाह में अनियंत्रित हो गए और पुलिस से भिड़ गए जिसके कारण आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!