लाइव न्यूज़ :

थाम्पसन हेरा ने डायमंड लीग फाइनल में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ जीती

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:14 IST

Open in App

ज्यूरिख, 10 सितंबर (एपी) ओलंपिक चैंपियन ऐलेन थाम्पसन हेराथ ने डायमंड लीग फाइनल में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 10.65 सेकेंड के मीट रिकार्ड में पूरी करके एक और खिताब के साथ सत्र का अंत किया।

जमैका की इस धाविका ने गुरुवार को अपना तीसरा डायमंड लीग खिताब जीता। उन्होंने ब्रिटेन की डीना एशेर स्मिथ को पीछे छोड़ा जिन्होंने 10.83 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

वह उन ओलंपिक चैंपियन में शामिल रही जिन्होंने डायमंड लीग के सत्र की आखिरी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

आर्मंड डुपलेंटिस ने 6.06 मीटर के साथ पुरुषों की बांसकूद (पोल वॉल्ट) का खिताब जीता। नार्वे के विश्व रिकार्ड धारक कार्सटन वॉरहोम ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ 47.35 सेकेंड में पूरी करके अपने खिताब का बचाव किया।

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में फेथ किपियेगोन चैंपियन बनी। उन्होंने तीन मिनट 58.33 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

तोक्यो में संयुक्त विजेता रहे इटली के जियानमार्को ताम्बेरी ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.34 मीटर के साथ खिताब जीता। तोक्यो में रजत पदक विजेता रहे अमेरिका के फ्रेड केरले ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 9.87 सेकेंड में पूरी करके खिताब अपने नाम किया।

प्रत्येक विजेता को 30,000 डॉलर का नकद पुरस्कार मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!