थामस बाक 2025 तक के लिये फिर आईओसी अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:43 IST2021-03-10T21:43:00+5:302021-03-10T21:43:00+5:30

Thomas Bak appointed as IOC President again till 2025 | थामस बाक 2025 तक के लिये फिर आईओसी अध्यक्ष नियुक्त

थामस बाक 2025 तक के लिये फिर आईओसी अध्यक्ष नियुक्त

जेनेवा, 10 मार्च (एपी) थामस बाक को बुधवार को चार साल के कार्यकाल के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का फिर से अध्यक्ष चुना गया और उनका ध्यान इस साल होने वाले तोक्यो खेलों पर होगा।

जर्मनी के इस वकील को निर्विरोध चुना गया और उन्होंने 93-1 से जीत हासिल की। चार सदस्यों ने खुद को मतदान से अलग रखा।

बाक ने आईओसी सदस्यों की ऑनलाइन बैठक के दौरान, ‘‘इस विश्वासमत और भरोसे के लिये तहेदिल से आभार। ’’

बाक ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये अब तक का सबसे अच्छा तैयार शहर है। उन्होंने फिर से दोहराया कि कोविड-19 महामारी के दौरान लगाये गये प्रतिबंधों के बावजूद खेल 23 जुलाई को शुरू होंगे।

कोविड-19 के कारण ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था और अब भी इनके आयोजन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thomas Bak appointed as IOC President again till 2025

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे