लाइव न्यूज़ :

यह विश्व कप ओलंपिक पदक का पैमानी नहीं लेकिन हमारे पास प्रतिभा एवं संसाधन की कमी नहीं: रनिंदर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च आगामी ओलंपिक खेलों में भारतीय निशानेबाजों के पदक जीतने की उम्मीद है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह का मानना है कि यहां जारी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन तोक्यो खेलो में पदक का ‘पैमाना नहीं‘ है।

विश्व कप में भारत 11 स्वर्ण के साथ 23 पदकों लेकर तालिका में शीर्ष पर है और देश के निशानेबाजों ने अब तक ओलंपिक के लिए 15 कोटा हासिल किये है।

रनिंदर ने निशानेबाजी विश्प कप के प्रसारणकर्ता ‘सोनी लिव’ से शुक्रवार को कहा, ‘‘ यह विश्व कप ओलंपिक में पदक जीतने का पैमाना नहीं है क्योंकि टीमों ने उन्होंने खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने के लिए भेजा है जो अपनी रैंकिंग में सुधार करना चाहते है। हमारे पास कौशल और संसाधन की कोई कमी नहीं है।’’

रनिंदर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के उपाध्यक्ष भी है और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) का शुक्रिया किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक लंबी यात्रा है और सफलता का श्रेय टीम के साथ मिलकर करने को जाता है। हमारे पास प्रतिभा है और उसने चीजों को ठीक से किया, कई चीजों के ठीक से मिलने से ऐसा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार और साइ की मदद के बिना यह संभव नहीं होता। हमने अपने घरेलू कोच सुमा (शिरूर), मनशेर (सिंह) और समरेश (जंग) की सेवाएं लेनी शुरू की ताकि वे इस खेल में अपना योगदान दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!