न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:47 IST2020-11-30T17:47:40+5:302020-11-30T17:47:40+5:30

Third T20 match between New Zealand and West Indies canceled due to rain | न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द

माउंट मोनगानुई (न्यूजीलैंड), 30 नवंबर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को यहां तीसरा और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिससे मेजबान टीम ने टी20 श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की।

लगातार बारिश के कारण सिर्फ 2.2 ओवर के बाद मैच रद्द कर दिया गया। बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर का यह न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर पर्दापण मैच था।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने तेज शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर और ब्रैंडन किंग ने पहले ओवर में 12 रन जुटा लिये थे।

किंग ने सात गेंद खेली और इसमें एक चौके व एक छक्के से 11 रन जुटाये। वह अगले ओवर की दूसरी गेंद पर लॉकी फर्गुसन को श्रृंखला का छठा विकेट देकर पवेलियन लौट गये।

इसके बाद आसमान साफ हो गया लेकिन हल्की बारिश तेज होती गयी जिससे खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

भारी बारिश जारी रही और करीब दो घंटे के विलंब के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज को पहले टी20 में पांच विकेट से और दूसरे में 72 रन से हराकर अजेय बढ़त बना ली थी।

फर्गुसन को ‘प्लेयर आफ द सीरीज’ चुना गया जिन्होंने पहले मैच में पांच विकेट चटकाये थे।

दोनों टीमें अब दो मैचों की टेस्ट की श्रृंखला खेलने के लिये हैमिल्टन जायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Third T20 match between New Zealand and West Indies canceled due to rain

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे