लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक को लेकर अनिश्चितता से बेचैनी है लेकिन खेल होने की उम्मीद : नीरज

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भााषा) भारत के अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को स्वीकार किया कि कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित हुए ओलंपिक को लेकर अनिश्चितता से बेचैनी है लेकिन उन्होंने कहा कि वह यह सोचकर तैयारी कर रहे हैं कि खेल होंगे और वह अपना शत प्रतिशत देंगे ।

तोक्यो ओलंपिक के जुलाई अगस्त में होने को लेकर अटकलों का दौर जारी है।कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि खेल रद्द होंगे जबकि आयोजक, जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का कहना है कि खेल समय पर होंगे ।

नीरज ने पत्रकारों से आनलाइन बातचीत में कहा ,‘‘ बेचैनी तो है । अगर ओलंपिक होते हैं तो लक्ष्य स्पष्ट है । मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा । लेकिन अगर नहीं होते हैं तो रणनीति बदलनी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार मन में ख्याल आता है कि हम इतनी मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन अगर खेल हुए ही नहीं तो ।’’

नीरज इन दिनों भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बस उम्मीद करता हूं कि सब कुछ सकारात्मक हो और तोक्यो ओलंपिक का आयोजन हो ।’’

कोरोना काल से पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके नीरज का यह पहला ओलंपिक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!