लाइव न्यूज़ :

ऐसा कोई कारण नहीं कि ईस्ट बंगाल और मोहान बागान की महिला टीमों के बीच मुकाबला नहीं हो सकता: बाला देवी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:55 IST

Open in App

पणजी, 25 नवंबर भारतीय कप्तान एन बाला देवी ने कहा है कि ऐसा कोई कारण नहीं कि फुटबॉल जगत की दिग्गज टीमें एससी ईस्ट बंगाल और एटीके मोहन बागान अपनी महिला टीमें तैयार करके महिला फुटबॉल में कोलकाता डर्बी का आयोजन नहीं कर सकती।

पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान और ईस्ट बंगाल क्रमश: एटीके और श्री सीमेंट से विलय के बाद इंडियन सुपर लीग में पहली बार शुक्रवार को आमने सामने होंगे और बाला देवी को जल्दी ही महिला डर्बी मुकाबले की उम्मीद है।

स्कॉटिश महिला लीग में रेंजर्स एफसी और सेल्टिक एफसी के बीच फुटबॉल की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक ‘ओल्ड फर्म डर्बी’ में हाल में हिस्सा लेने वाली बाला देवी ने कहा, ‘‘कोलकाता के दो बड़े क्लब आसानी से महिला टीम बना सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेंजर्स और सेल्टिक ने एक साल से भी कम समय पहले अपनी महिला टीमें तैयार की हैं। कोलकाता के हमारे दो क्लब आज से इतने ही समय में ऐसा कर सकते हैं।’’

तीस साल की इस खिलाड़ी ने कहा कि ईस्ट बंगाल और मोहन बागान अगर अपनी महिला टीमें तैयार करते हैं तो इससे देश में महिला फुटबॉल को काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने 2002 में जूनियर फुटबॉल खेलना शुरू किया तो हम बंगाल की टीम के खिलाफ फाइनल खेलने के आदी थे। उन दिनों बंगाल की खिलाड़ी काफी कुशल थी। राष्ट्रीय टीम में राज्य की काफी खिलाड़ी थीं।’’

बाला देवी ने कहा, ‘‘लेकिन अब सिर्फ एक या दो खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि अगर मोहन बागान और ईस्ट बंगाल वह करते हैं जो सेल्टिक और रेंजर्स कर रहे हैं और महिला टीमें बनाते हैं तो यह सिर्फ बंगाल की नहीं बल्कि भारत के लिए भी फायदेमंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!