लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य के ओंद्रेज पेरूसिच खेल गांव में कोविड से संक्रमित तीसरे खिलाड़ी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:20 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई चेक गणराज्य के बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच ओलंपिक खेल गांव में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजिटिव आया है।

इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलरों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। चेक गणराज्य के ओलंपिक दल में संक्रमण का यह दूसरा मामला है।

चेक गणराज्य की ओलंपिक टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, ‘‘सभी तरह के ऐहतियात बरतने के बावजूद बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। अभी उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और नियमों के अनुसार उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।’’

दल प्रमुख मार्टिन डॉक्टर के अनुसार खेल गांव में रविवार को परीक्षण के दौरान उनका नमूना पॉजिटिव पाया गया।

डॉक्टर ने कहा, ‘‘उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है हालांकि पीसीआर विश्लेषण में एंटीजन परीक्षण के परिणाम की पुष्टि हुई है।’’

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के फुटबॉलरों ताबिसो मोनयाने और कामोहेलो माहलात्सी तथा वीडियो विश्लेषक मारियो माशा का परीक्षण पॉजिटिव आया था। मोनयाने और माहलात्सी खेल गांव में रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!