लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य के ओंद्रेज पेरूसिच खेल गांव में कोविड से संक्रमित तीसरे खिलाड़ी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:01 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई चेक गणराज्य के बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच ओलंपिक खेल गांव में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजिटिव आया है जबकि चीबा प्रांत में अभ्यास कर रही एक महिला जिम्नास्ट भी सोमवार को संक्रमित पायी गयी जो चार दिन के अंदर शुरू होने वाले खेलों के लिये करारा झटका है।

इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलरों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। चेक गणराज्य के ओलंपिक दल में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। तोक्यो आयोजन समिति ने अभी तक खेलों से संबंधित 58 मामलों की पुष्टि की है।

चेक गणराज्य की ओलंपिक टीम के आधिकारिक हैंडल के अनुसार, ‘‘सभी तरह के ऐहतियात बरतने के बावजूद बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। अभी उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और नियमों के अनुसार उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।’’

इस बीच ‘क्योदो’ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की एक महिला जिम्नास्ट का तोक्यो ओलंपिक से पूर्व अभ्यास शिविर में कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। यह जिम्नास्ट किशोरी है और उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

चेक गणराज्य के दल प्रमुख मार्टिन डॉक्टर के अनुसार खेल गांव में रविवार को परीक्षण के दौरान पेरूसिच का नमूना पॉजिटिव पाया गया।

डॉक्टर ने कहा, ‘‘उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है हालांकि पीसीआर विश्लेषण में एंटीजन परीक्षण के परिणाम की पुष्टि हुई है।’’

चेक ओलंपिक समिति ने कहा कि पेरूसिच के पॉजिटिव परिणाम की सूचना टीम को सुबह ही ईमेल से मिली। उनसे खिलाड़ी को पीसीआर परीक्षण के लिये लाने को कहा गया था।

टीम के मुख्य चिकित्सक जिरी न्यूमैन ने कहा, ‘‘हमें परिणाम के लिये घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जब वह पॉजिटिव पाया गया तो आयोजक उसे गैर लक्षण वाले मामलों को पृथकवास पर रखने के लिये नामित होटल में ले गये। आंद्रेज में अभी कोई लक्षण नहीं हैं और वह स्वस्थ हैं।’’

पेरूसिच और उनके साथी डेविड शीवनर को 26 जुलाई को मैच खेलना था और चेक गणराज्य की टीम ने कहा कि वह इस मैच को स्थगित करने का आग्रह करेगी ताकि उनके खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकें।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के फुटबॉलरों ताबिसो मोनयाने और कामोहेलो माहलात्सी तथा वीडियो विश्लेषक मारियो माशा का परीक्षण पॉजिटिव आया था। मोनयाने और माहलात्सी खेल गांव में रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!