लाइव न्यूज़ :

172 रन का लक्ष्य आसान नहीं था : श्रीलंकाई कप्तान शनाका

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:30 IST

Open in App

शारजाह, 24 अक्टूबर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में 172 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था ।

चरित असालांका ने 49 गेंद में नाबाद 80 और भानुका राजपक्षा ने 53 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई ।

शनाका ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन एक बार बल्लेबाज क्रीज पर जम जाये तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ असालांका ने शानदार पारी खेली । युवाओं का ऐसे मौकों पर अच्छा प्रदर्शन काफी जरूरी है । उसकी बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा ।’’

‘प्लेयर आफ द मैच ’ असालांका ने कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं और देश में मेरे दोस्त भी खुश होंगे । उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया । मैं आगे भी इस लय को कायम रखना चाहता हूं ।’’

उन्होने कहा ,‘‘ जब मैने पहली गेंद खेली तो मुझे लगा कि पिच अच्छी है।मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया । राजपक्षा ने भी शानदार पारी खेलकर मैच की तस्वीर बदल दी ।’’

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि उन्हें लगा कि स्कोर अच्छा था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ लिटन और नईम ने अच्छी शुरूआत दी । मुशफिकुर ने भी शानदार पारी खेली । हम दसवें ओवर तक मैच में थे लेकिन उसके बाद से मैच हमारी पकड़ से छूट गया । हम अगले मैच में वापसी करेंगे । हमने आईपीएल मैच देखे है और हमें लगा कि अतिरिक्त स्पिनर से मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!