लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण एक बार फिर घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत टली

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कोविड-19 महामारी के कारण घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत को एक बार फिर टालना पड़ा है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) को स्थानीय अधिकारियों से टूर्नामेंट की मेजबानी की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद बेंगलुरु में इस महीने होने वाले सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंटों को स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा है।

पहले सीनियर टूर्नामेंट (पुरुष और महिला दोनों) का आयोजन 27 अगस्त से तीन सितंबर तक होना था जबकि दूसरी प्रतियोगिता चार से 11 सितंबर तक होनी थी। इसके साथ ही लगभग डेढ़ साल से अधिक के विलंब के बाद घरेलू सत्र बहाल होता।

बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई को बताया, ‘‘दुर्भाग्य से अगली सूचना तक टूर्नामेंटों को स्थगित करना पड़ा है क्योंकि कोविड-19 से जुड़ी मौजूदा स्थिति को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने हमें प्रतियोगिता की मेजबानी की स्वीकृति नहीं दी है।’’

इससे पहले बीएआई ने दो सीनियर टूर्नामेंटों के साथ अप्रैल में घरेलू टूर्नामेंटों को बहाल करने का फैसला किया था लेकिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसे स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

कर्नाटक बैडमिंटन संघ के सचिव पी राजेश ने कहा, ‘‘हमें स्थानीय अधिकारियों से स्वीकृति नहीं मिली क्योंकि केरल जैसे कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं और बेंगलोर में भी सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही टूर्नामेंट के लिए 2000 से अधिक प्रविष्टियां थी जिसमें अंडर 18 बच्चे भी शामिल थे जो अधिक असुरक्षित होते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!