लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई खिलाड़ियों को कोविड-19 का दूसरा टीका चार सप्ताह के अंतराल पर लगेगा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोविड-​​​​19 टीके की दो डोज (खुराक) के बीच के अंतर को चार सप्ताह निर्धारित किया है।

बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को भी इसकी जानकारी दी है।

बत्रा ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ सभी एनएसएफ जिनके खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक ऐसे खिलाड़ियों और अधिकारियों के मामले में टीके की पहली डोज के चार सप्ताह बाद इसकी दूसरी डोज दी जाएगी।’’

पिछले महीने सरकारी समिति ने सिफारिश की थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन के डोज के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया जाए। भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की दो डोज के बीच हालांकि चार सप्ताह का अंतर ही रखा गया है।

आईओए ने रविवार को बताया था कि अब तक 120 सामान्य खिलाड़ियों और 27 पैरा खिलाड़ियों ने कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। संस्था ने कहा कि 62 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिये हैं। इनमें चार पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जहां तक प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का सवाल है तो अब तक 114 को पहला टीका लग चुका है जबकि 37 सदस्यों ने दोनों टीके लगवा लिये हैं।

आइओए ने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके उन पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिये कहा है जो कोविड-19 की चपेट में आने के कारण इसे नहीं लगवा पाये हैं। ये खिलाड़ी अब बीमारी से उबर गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!