लाइव न्यूज़ :

सात्विक और चिराग की जोड़ी दूसरे मैच में हारी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:51 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को तोक्यो ओलंपिक के पुरुष युगल के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में सोमवार को यहां मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुनिया की 10वें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी ने 32 मिनट में 21-13, 21-12 से शिकस्त दी। गिडियोन और सुकामुल्जो के खिलाफ नौ मैचों में सात्विक और चिराग की यह नौवीं हार है।

गिडियोन और सुकामुल्जो दो जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि सात्विक और चिराग दूसरे स्थान पर हैं।

सात्विक और चिराग ने अपने पहले मैच में यैंग ली और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-16, 16-21, 27-25 से हराया था। चीनी ताइपे की जोड़ी ग्रुप में तीसरे स्थान पर चल रही है और नॉकआउट की दौड़ में बनी हुई है।

सात्विक और चिराग ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटेन की जोड़ी से भिड़ेंगे जो अपने शुरुआती दो मैच हारकर पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

मुकाबले की शुरुआत छोटी रैलियों के साथ हुई। दोनों जोड़ियां 6-6 के स्कोर पर बराबर थी जिसके बाद इंडोनेशिया जोड़ी ने लगातार पांच अंक के साथ ब्रेक तक चार अंक की बढ़त बना ली।

चिराग ने 9-13 के स्कोर पर मेडिकल टाइम आउट लिया। ऐसा लगा कि उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी है।

मुकाबला दोबारा शुरू होने पर इंडोनेशिया की जोड़ी ने दबादबा बरकरार रखा और दूसरे गेम प्वाइंट पर अंक के साथ मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाते हुए 6-3 की बढ़त बनाई लेकिन गिडियोन और सुकामुल्जो ने शानदार सर्विस के दम पर वापसी करते हुए लगातार चार अंक के साथ स्कोर 9-7 कर दिया।

इंडोनेशियाई जोड़ी ब्रेक तक 11-8 से आगे थी। इस जोड़ी ने इसके बाद सात्विक और चिराग को गल्तियां करने को मजबूर किया और 15-10 की बढ़त बना ली। गिडियोन और सुकामुल्जो ने तीन अंक और जुटाकर स्कोर 18-10 किया।

नेट पर भारतीय जोड़ी की गलती ने गिडियोन और सुकामुल्जो को आठ मैच प्वाइंट मिले और चिराग ने जब शॉट नेट पर मारा तो इंडोनेशियाई जोड़ी ने गेम और मैच अपने नाम किया।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने भी महिला एकल में जीत के साथ शुरुआत करते हुए रविवार को इजराइल की सेनिया पोलिकारपोव को सीधे गेम में हराया था।

पुरुष एकल में हालांकि बी साई प्रणीत को इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!